{"_id":"5b6b4a034f1c1b6a1c8b5062","slug":"51533757955-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में दौड़ रहे डग्गामार टैंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में दौड़ रहे डग्गामार टैंपो
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू। हसनपुर से ग्रामीण इलाकों और कस्बों में जाने वाले रास्तों पर डग्गमार टैंपो दौड़ रहे हैं। इन डग्गामार टैंपो चालकों को विभाग से कोई डर नहीं है। इन पर कार्रवाई नहीं होना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है।
हसनपुर-रहरा मार्ग पर बेखौफ होकर टेंपो चालक डग्गामारी को अंजाम दे रहे हैं। टैंपो में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जाती हैं। खुलेआम परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उधर परिवहन विभाग डग्गामारी से अंजान बना हुआ है। जिसके चलते टैंपो चालकों के हौसले बुलंद हैं। खुलेआम टैंपो चालक लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके अलावा हसनपुर-रहरा मार्ग पर टैंपो, मैक्स, आदि वाहन दौड़ते हैं। टैंपो में बीस से पच्चीस तक सवारियां ढोई जा रही हैं। टैंपो के पीछे यात्री लटककर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं हसनपुर-गजरौला मार्ग, रहरा-गंवा मार्ग पर भी जमकर नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।