फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों से अवैध वसूली और वन संपदा के दोहन का आरोप

किसानों से अवैध वसूली और वन संपदा के दोहन का आरोप

Fri, 06 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
किसानों से अवैध वसूली और वन संपदा के दोहन का आरोप
भागूवाला/नजीबाबाद। राजगढ़ वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वन रेंजर पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे तहसीलदार और वन विभाग के एसडीओ से किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, महासचिव वीर सिंह के नेतृत्व में कई भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने भागूवाला क्षेत्र में स्थित राजगढ़ वन रेंज कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन पर किसानों से अवैध वसूली करने, संक्रमणीय भूमिधर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने वन संपदा के दोहन में भी वन रेंजर की मिलीभगत होने की बात कही।
विज्ञापन

वन रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन की सूचना पर वन विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंच गए। उधर, मांगों पर कार्रवाई न होने पर किसानों द्वारा नेशनल हाईवे को जाम कर देने की खबर से हरकत में आया पुलिस बल और तहसीलदार सुरेश कुमार भी प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने वन रेंजर की शिकायत एसडीओ से करते हुए उन्हें निलंबित कर उनके कार्यों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भागूवाला में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, किसानों को गन्ना पर्चियां उपलब्ध कराने, घटतौली रोकने, नई बिजली दरें वापस लेने सहित कई मांगें उठाईं। प्रदर्शनकारियों में छत्रपाल, रामकुमार, अमित, भूपेंद्र, अजयपाल, हरि सिंह, इलियास, इदरीश, धर्मपाल, शिवकुमार, संजय, अजीत सिंह, अहसान, अनवार, उस्मान, देवेंद्र सहित कई भाकियू कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed