{"_id":"59a70cb64f1c1be7278b48d0","slug":"51504119990-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों ने पांच के काटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों ने पांच के काटकर घायल किया
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा(बिजनौर) । गांव मंसूर सराय में कुत्तों ने पांच बच्चों को काट कर गंभीर घायल कर दिया। ग्रामीण बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने पर रोष जताया।
बुधवार को गांव मंसूर सराय में उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब कुछ कुत्तों ने बच्चों को काटना शुरू कर दिया। कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे जेहरा (4) पुत्री साबिर, तंजीम (5) पुत्र नदीम, जोया (4) पुत्री मेहराज अहमद को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर के अंदर चारपाई पर लेटी डेढ़ वर्षीय आफिया पुत्री कुर्बान को काटकर घायल कर दिया। तंजीम की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्तों ने कुर्बान के घेर में बंधी भैंस के भी काट लिया। कुत्तों के काटने की खबर से गांव में भय फैल गया। शमीम अहमद का कहना है कि स्योहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाने पर यहां एंटी रेबीज के इंजेक्शन ही नहीं मिले। इंजेक्शन बाहर से 380 रुपये के खरीदने पड़ रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. अजीत सिंह का कहना है कि बुधवार की सुबह से कुत्ते के काटने के 15 मामले आएं हैं। सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं। एक गंभीर रोगी को सिरम लगवाने के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई है।