फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्यालय के कमरों पर दो परिवारों का कब्जा

विद्यालय के कमरों पर दो परिवारों का कब्जा

Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय के कमरों पर दो परिवारों का कब्जा
प्राथमिक विद्यालय बना परिवारों का आशियाना
विज्ञापन

नींदडू (बिजनौर)। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के लिए 10 वर्ष पहले चार अतिरिक्त कमरे बनाए गए थे। इनमें तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने की योजना है, जो वर्तमान में किराए के छोटे कमरों में चल रहे हैं। शनिवार को स्कूल पहुंची अमर उजाला की टीम को इनमें से दो कमरों में दो परिवार रहते मिले। एक कमरे में एक किसान का भूसा भरा मिला, जबकि एक कमरा खाली पड़ा था।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि खाली कक्ष में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने बकरियां बांध दी थीं। प्रधान की आपत्ति के बाद वह कमरा खाली कर चला गया। वहां रह रहे परिवार की महिला ने बताया कि बरसात में उन्हें रहने का ठिकाना नहीं मिला तो वे अपने बच्चों को लेकर यहां आ गए। उसका कहना था कि किराए पर मकान मिलते ही वह कमरा खाली कर चले जाएंगे। प्रधान रेशमा परवीन और उनके पति मुदस्सर अली का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के चार अतिरिक्त कमरे हैं। चारदीवारी और गेट के अभाव में कुछ लोग यहां अपना लेकर चले आए। कई दिन पूर्व उन्होंने कब्जा जमाए परिवारों को एक हफ्ते में इन्हें खाली करने की चेतावनी दी थी। अध्यापिका दमयंती देवी ने भी कमरे खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नींदडू़ खास के प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय एक ही परिसर में हैं। अतिरिक्त चारों कमरे विद्यालय से करीब 400 मीटर दूर वाल्मीकि बस्ती में बने हैं। उस समय प्रधान ने नए कमरों में कुछ कक्षाएं चलाने को कहा था, किंतु कमरों के आसपास गंदगी और दूषित वातावरण को देखते हुए शिक्षक-शिक्षिकाएं वहां जाकर पढ़ाने को तैयार नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर कार्रवाई की जाएगी : एसडीआई
नींदडू़। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी ने विद्यालय भवन पर अवैध कब्जे की बाबत जानकारी न होने की बात कही है। उनका कहना है कि विद्यालय की संपत्ति पर अवैधानिक रूप से कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed