फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा प्रतिनिधि मंडल ने दी निर्वेश के परिवार को सहायता राशि

सपा प्रतिनिधि मंडल ने दी निर्वेश के परिवार को सहायता राशि

Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रतिनिधि मंडल ने दी निर्वेश के परिवार को सहायता राशि
सपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वेश के परिवार को दिए 51 हजार रुपये
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव भोजपुर पहुंचकर निर्वेश की मां को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। विधायक मनोज पारस ने अलग से दस हजार रुपये की मदद दी।

तीन दिन पूर्व गांव भोजुपर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे निर्वेश राजपूत ने पत्नी उषा, पुत्री श्रद्धा व आराधना को पाठल से हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद निर्वेश ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। परिजनों ने पत्नी व पुत्रियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रतिनिधिमंडल को उसके घर भेजा। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने निर्वेश राजपूत की मां राजबाला को 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी। सपा प्रतिनिधिमंडल में लखनऊ से आए प्रभारी मलखान सिंह, विधायक मनोज पारस, विधायक तसलीम अहमद, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, मूलचंद चौहान, नईमुल हसन, राशिद हुसन, अखलाक आदि शामिल थे। इस मौके पर वैद्य आनंद प्रकाश आर्य, वेदपाल प्रधान, अर्जुन राजपूत, प्रवेंद्र राजपूत समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed