फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 young men and women tied in marriage

दांपत्य सूत्र में बंधे 50 युवक और युवतियां

Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
50 young men and women tied in marriage
दांपत्य सूत्र में बंधे 50 युवक और युवतियां
विज्ञापन

कोतवाली देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 50 हिंदू-मुस्लिम युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को विकास खंड किरतपुर व विकास खंड कोतवाली देहात के लोग शामिल हुए।

समारोह में गायत्री परिवार बिजनौर से आए राम गोपाल सिंह, करण सिंह व बुद्ध सिंह राणा ने विधि विधान से 38 हिंदू युवक-युवतियों का विवाह संपन्न कराया। गांव हरगनपुर स्थित मदरसे के मौलाना सरफराज ने 12 मुस्लिम युवक-युवतियों का निकाह कराया। जिसमें ब्लॉक किरतपुर 20 जोड़े और ब्लॉक कोतवाली के 30 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए। समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक किरतपुर के ब्लॉक प्रमुख अंकित चौधरी व ब्लॉक कोतवाली की ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत, बीडीओ अंबरीश कुमार, भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख के पति विकास राजपूत, पूर्व सांसद नगीना यशवंत सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप दैनिक उपयोग का सामान और प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख फूल सिंह चौधरी, मुकेश, सुरेश भगत, एडीओ सुरेंद्र चौधरी, एडीओ समाज कल्याण अतुल कुमार, मुनेंद्र सिंह, संजीव मलिक, रामबहार सिंह, रमा चौधरी, पंकज कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed