फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   44 more corona infected in the district

जिले में 44 और निकले कोरोना संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
44 more corona infected in the district
बिजनौर के कस्बा झालू में कोरोना पॉजिटिव मिलन पर गली को किया गया सील। - फोटो : BIJNOR
जिले में 44 और निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 44 और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं, जबकि 1834 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1550 हो गई है। इनमें से 1118 ने कोरोना को हराया है, जबकि 17 मरीज कोरोना से जंग नहीं जीत पाए। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 415 हैं और अभी लगभग 413 जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 44 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि बुधवार को 57 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार को आई पॉजिटिव जांच रिपोर्ट में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल इलाके के 15, अल्हैपुर विकास खंड क्षेत्र के 11, नूरपुर विकास खंड क्षेत्र के छह, कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के पांच, नजीबाबाद के विकास खंड इलाके के तीन, हल्दौर, जलीलपुर विकास खंड इलाके के दो-दो, किरतपुर और अफजलगढ़ ब्लॉक का एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा 1834 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन

दो दिन के लिए कार्यालय बंद
कोतवाली देहात। बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 107 लोगों के कोविड-19 के एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें 55 आरटीपीसी टेस्ट सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए। जांच के दौरान आजीविका मिशन कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर, गांव रोशनपुर प्रताप में युवक व गांव पुरैनी की गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार देशवाल ने बताया कि तीनों को होम क्वारटीन किया गया है। बीडीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित होने से कार्यालय को सैनिटाइज कराकर दो दिन के लिए बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed