{"_id":"5ba67d47867a557f220f9b31","slug":"41537637703-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चौथ पर नगर क्षेत्र में हुआ भंडारों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चौथ पर नगर क्षेत्र में हुआ भंडारों का आयोजन
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा। श्री गणेश चौथ महोत्सव के अवसर पर नगर में क्षेत्र में अनेक स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने चामुंडा मंदिर, हिंदू चौधरियान, शिव मंदिर, पटवारियान, शिव मूर्ति, शिवाजी मार्केट, प्रजापति धर्मशाला आदि में 13 सितंबर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस अवसर पर हुए विशाल भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अध्यक्ष संजीव कुमार गर्ग उर्फ पिंकी ने बताया कि नगर में करीब 16 गणेश मूर्तियों को विधि विधान से स्थापित किया गया था। रविवार को गणपति बप्पा की मूर्तियों को नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जित किया जाएगा। संतोषी मां के मंदिर पर एकत्र होकर गणेश जी की आरती की जाएगी। उसके बाद बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान गणेश जी मूर्ति को रामगंगा नदी में ले जाकर विसर्जन किया जाएगा। भंडारे में पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, वसीउर्रहमान, कुश रस्तौगी, मनोज छाबड़ा आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।
आत्मा का शुद्ध भाव है अकिंचन धर्म
स्योहारा। प्रर्यूषण पर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन धर्म की व्याख्या करते हुए आचार्य जितेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं और मेरा कुछ नहीं है। एक मात्र मेरी आत्मा है इस भाव का नाम अकिंचन धर्म है। श्री दिगंबर जैन मंदिर में शास्त्री जितेंद्र ने कहा कि प्रर्यूषण पर्व धर्माराधन के आत्मोत्थान, प्रेरक दस लक्षणों के विलक्षण क्रम की समीक्षा अवश्य की है। यह चित्त के निर्मलीकरण का एक पीढ़ी दर पीढ़ी कार्यक्रम है। अब हमारा कदम प्रर्यूषण पर्व की नवीं सीढ़ी पर है। जहां पहुंचते ही हमारे मन में भीतर बाहर की मूर्छा के विमोचन का दृढ़ संकल्प उभर आया है। इससे पूर्व श्रीजी की आरती, शांतिधारा पूजन आदि की गई। 25 सितंबर को जैन समाज की ओर से रथयात्रा निकाली जाएगी।
वॉल पेंटिंग कर दिया स्वच्छता का संदेश
स्योहारा। एमक्यू इंटर कालेज में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता विषय पर वॉल पेंटिंग बनाकर लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। एनसीसी के कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य द्वार वॉल पेंटिंग बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने पौधरोपण करते हुए पौधों की देखभाल की शपथ ली। मोहम्मद साहिल, मोहम्मद बिलाल, कुशलपाल, विशाल चौहान, इब्राहीम, शाहबाज, जहीरुद्दीन, प्रिंस, चंद्रशेखर, सनी, रोहित आदि रहे।