फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरजेपी-ए बनी हॉकी के फाइनल की सरताज

आरजेपी-ए बनी हॉकी के फाइनल की सरताज

Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरजेपी-ए बनी हॉकी के फाइनल की सरताज
आरजेपी-ए बनी हॉकी के फाइनल की सरताज
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरजेपी इंटर कॉलेज की ए टीम ने 4-1 से जीता। प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी अटल कुमार और पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
बुधवार को नेहरू स्टेडिम में 14 साल से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी महेंद्रनाथ खन्ना एवं खालिद असरार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को हर प्रकार के खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आरजेपी इंटर कॉलेज ए और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन बिजनौर के बीच हुआ। इसे आरजेपी ए ने दो-एक से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में डीडीपीएस ने किरतपुर को दो-शून्य से हराया। तीसरा मुकाबला हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर और सरस्वती शिशु मंदिर बिजनौर के बीच हुआ। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर ने इसे दो-शून्य से जीत लिया। चौथे मैच में राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर ने आरजेपी ए को 3-0 से परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहला सेमिफाइनल मुकाबला आरजेपी इंटर कॉलेज ए और हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के बीच हुआ। इसे आरजेपी ए ने तीन -शून्य से जीता। दूसरे सेमिफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर ने डीडीपीएस बिजनौर को 2-1 से हराया। फाइनल मुकाबले में आरजेपी-ए ने राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर को चार-एक से हराया। इस अवसर पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, राकेश कुमार यादव, हॉकी कोच चित्रा चौहान, मोहम्मद यूनुस, पूरन सिंह, धर्मदेव भाटी, अजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव थपलियाल, सैय्यद सादिक अनीस, मुकुल कुमार, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


800 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम
हल्दौर। गहलौत कॉलेज हल्दौर में बुधवार को खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रशांत कुमार, लक्की काकरान, विशाल चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. विजय वीर, पल्लवी, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अनिल चौधरी, नवनीत कुमार, अनुष्का राजपूत, जोली चौधरी, नेहा चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed