फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय घेरा, नारेबाजी

माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय घेरा, नारेबाजी

Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय घेरा, नारेबाजी
अमरोहा। लंबित मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया। मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जीआईसी प्रधानाचार्य को सौंपकर तत्काल समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष डा. गजेंद्रपाल सिंह नेतृत्व में जिलेभर के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। लंबित मांगों को लेकर कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा है। शिक्षक बेहद परेशान है। सरकार समस्याओं का निराकरण जल्द करें। जिससे शिक्षक मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकें। मांग करते हुए कहा कि 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों के समान निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन का पुनरीक्षण कराने के अलावा वित्तविहीन शिक्षक को पूर्ण कालिक शिक्षक घोषित कर उन्हें समान वेतन दिया जाए। संचालन जिला मंत्री अतुल पंडित ने किया। इस दौरान पवन त्यागी, शाने मेंहदी, सूरज सिंह, दानिश हबीब खान, जमशेद कमाल, इकरार अहमद, पवन शर्मा, मुकेश चौधरी कैलाश त्यागी, डा. चंदन नकवी, सुरेंद्र चिकारा, अमर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed