फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उपचुनाव के मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण 13 मई को

उपचुनाव के मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण 13 मई को

Sun, 13 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव के मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण 13 मई को
बिजनौर। प्रशासन ने नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था की है। मतदान कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 13 मई को विवेक कॉलेज में होगा। प्रशासन ने सभी बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की तैनाती भी की है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 351 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ की मतदान टोली में चार मतदान कर्मी रहेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर 10 प्रतिशत कर्मचारियों को अतिरिक्त रूप में रिजर्व में रखा गया है। इस प्रकार कुल 1930 कर्मचारी उपचुनाव में लगाए गए हैं। महिला कर्मचारी की ड्यूटी द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में लगाई गई है। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण 13 मई को विवेक कॉलेज में दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है। दूसरा प्रशिक्षण 23 मई को होगा।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को रखा गया चुनाव ड्यूटी से मुक्त
बिजनौर। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार गर्भवती महिलाओं को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया गया है। वे महिला कर्मचारी जिनके पास पांच वर्ष तक का बच्चा है। उन्हें भी चुनाव ड्यूटी से अलग रखा गया है। यदि कोई महिला कर्मचारी इस श्रेणी की है तथा उनकी ड्यूटी लगा दी गई है, तो वे उनके कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर और स्योहारा ब्लॉक के कर्मी रहेंगे चुनाव ड्यूटी से बाहर
बिजनौर। सीडीओ के मुताबिक नूरपुर विधानसभा के उप चुनाव में नूरपुर एवं स्योहारा ब्लाक में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई है। बाकी नौ ब्लाकों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का मेडिकल प्रमाण पत्र मंजूर नहीं होगा। कर्मचारी की मेडिकल जांच के लिए डाक्टरों का बोर्ड बना दिया गया है। कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र भेज दिए गए हैं। तैनात कर्मचारी 13 मई को प्रथम प्रशिक्षण में समय पर उपस्थित हों। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed