{"_id":"598dff724f1c1b196c8b45ab","slug":"41502478194-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत को बना दिया गन्ने के बीज की नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत को बना दिया गन्ने के बीज की नर्सरी
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एक किसान ने अपने खेत को गन्ने के बीज की नर्सरी बना दिया। आठ बीघा के खेत में चार प्रजातियों के गन्ने बो दिए। खेत में अब 18 फीट तक का गन्ना खड़ा है। खेत में तैयार अलग-अलग प्रजाति का बीज अब कई गुना ज्यादा जमीन में बोया जा सकेगा।
जिले के किसान ट्रैंच विधि से केवल गन्ना ही नहीं बो रहे, बल्कि खेती में नए नए प्रयोग भी कर रहे हैं। ट्रैंच विधि से बोए गए गन्ने में सहफसली खेती कर रहे हैं। गांव करौंदा चौधर निवासी शरद त्यागी ने अपने खेत को ही अलग अलग प्रजाति के गन्ने की नर्सरी बना दिया है। शरद त्यागी ने खेत में 0238, 5009, 3234 व 94184 प्रजाति का गन्ना बोया है। किसानों का कहना है कि अगर इस समय भी गन्ना काटा जाए तो प्रति बीघा करीब 125 क्विंटल की औसत से गन्ना निकलेगा। एक ही खेत में अलग अलग प्रजाति का गन्ना बोकर इनका बीज अब ज्यादा जमीन में बोया जा सकेगा। डीसीओ ओपी सिंह का कहना है कि शरद त्यागी ने एक ही खेत में कई प्रजाति की बीज तैयार कर लिया है। किसान भी यहां से बीज ले सकते हैं।