{"_id":"5952b44a4f1c1b0f368b4627","slug":"41498592330-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड केबिल में नहीं मिला फाल्ट, ऊपर से खींची जा रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड केबिल में नहीं मिला फाल्ट, ऊपर से खींची जा रही लाइन
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट, दो हजार की आबादी पर बिजली संकट
अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात।
कस्बे में जमीन के अंदर बिछाए गए बिजली विभाग के अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट आ गया, जिसकी वजह से दो हजार की आबादी में बिजली संकट गहरा गया। तलाशने के बाद भी कर्मचारियों को फाल्ट नहीं मिल सका है। परेशान होने के बाद कर्मचारियों ने ऊपर से ही तार खींचकर सप्लाई बहाल करने की कार्रवाई छेड़ दी है। लाइन बनने के बाद आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।
मोहर्रम के जुलूस में निकलने वाले ताजियों व अन्य तमाम दिक्कतों को देखते हुए बिजली विभाग ने नगर पंचायत क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबिल बिछवाने की कार्रवाई की थी। करोड़ों रुपये की लागत से उसको जमीन के अंदर दबाया गया था। गली से लेकर मोहल्लों तक में केबिल डाला गया था। बीते दिन दौलत शहीद से लेकर हफ्ता बाजार के मोहल्ले के बीच बिछी केबिल में फाल्ट आ गया, जिससे 20 हजार की आबादी की सप्लाई बाधित हो गई।
पता चलने पर कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने पहुंच गए। घंटा भर से अधिक समय तक माथापच्ची की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने अधिकारियों से बातचीत की। अंडरग्राउंड लाइन की बजाय पोल गाड़कर ऊपर की लाइन खींचने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके पूरा होने पर ही सप्लाई चालू करने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। यहां बता दें कि इससे पहले मेन बाजार, अट्ठासी की पुलिया, बुध बाजार व गुला तालाब मोहल्ले में भी कर्मी फाल्ट नहीं ढूंढ सके। पोल गाड़कर लाइन बनाई गई और सप्लाई चालू की गई। अवर अभियंता आनंद पाल ने बताया कि अंडर ग्राउंड लाइन का फाल्ट खोजने के लिए कई उपकरण होने चाहिए, वह नहीं हैं। सड़क भी नहीं तोड़ी जा सकती है। इसलिए यह लाइन खींची जा रही है।