फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   41 hundred loudspeakers removed from religious places across the district

जिलेभर में धर्मस्थलों से उतारे गए 41 सौ लाउडस्पीकर

Thu, 28 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
41 hundred loudspeakers removed from religious places across the district
स्योहारा में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
जिलेभर में धर्मस्थलों से उतारे गए 41 सौ लाउडस्पीकर
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/स्योहारा। जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर अब सिर्फ एक ही लाउडस्पीकर रहेगा। इन्हें भी निर्धारित आवाज से ज्यादा तेज नहीं बजाया जाएगा। जिसके लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। वहीं बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले में लाउडस्पीकर हटवाने का काम जारी रहा। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर उतरवाए।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि नगीना क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन के भीतर पूरे थाना क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए जाएंगे। उधर, बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ के पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बड़ा मंदिर की छत पर आठ लाउडस्पीकर लगे हुए थे, जिनमें से पुलिस की मौजूदगी में सात लाउडस्पीकर उतार दिए गए हैं। उधर, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवेश अकरम ने बताया कि जामा मस्जिद से चार लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं स्योहारा में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि क्षेत्र में 156 मस्जिदों पर 365 लाउडस्पीकर लगे थे, जिनमें से 209 लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया है। क्षेत्र में कुल 134 मंदिरों में से 70 पर 201 लाउडस्पीकर लगे थे। 131 लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाउडस्पीकर की आवाज भी कम रखने को कहा
नींदडू़। बुधवार को जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन कासमी ने बताया कि मंगलवार की मगरिब की नमाज के बाद थाना कोतवाली धामपुर के प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट जामा मस्जिद आए तथा धर्मस्थलों की मीनारों से एक लाउडस्पीकर छोड़कर सभी को हटाने एवं आवाज भी सीमित रखने को कहा। बुधवार को कई मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी ने एक से अधिक लगे लाउडस्पीकर को हटा दिया। नींदडू़ खास के अलावा बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन आदि गांवों के पूजा घरों व इबादतगाहों से ध्वनि विस्तारक उपकरण हटाए गए।

नगीना में धार्मिक स्थल लाउडस्पीकर उतारता युवक।

नगीना में धार्मिक स्थल लाउडस्पीकर उतारता युवक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed