{"_id":"621d0e270c8db567e474e2d9","slug":"38-villages-of-the-district-will-become-ideal-villages-development-work-will-be-done-for-20-20-lakh-rupees-nazibabad-news-mrt5787483184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 38 गांव बनेंगे आदर्श गांव, 20-20 लाख रुपये में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 38 गांव बनेंगे आदर्श गांव, 20-20 लाख रुपये में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ब्लॉक के 38 गांवों का चयन किया गया है। 20-20 लाख रुपये की धनराशि से प्रत्येक गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा।
योजना के तहत चयनित गांवों में सीसी मार्ग, पुलिया, खड़ंजा, नाली आदि का निर्माण कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के एडीओ हेमंत कुमार ने बताया कि चयनित प्रत्येक गांव के विकास के लिए 20-20 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता वाली अभिसरण समिति गठित की जा रहीं हैं। समिति द्वारा विकास कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में गांव हरचंदपुर, वर्ष 2020-21 के लिए 12 गांव और 2021-22 के लिए 25 गांव का चयन किया गया है। एडीओ पंचायत ने बताया कि अभिसरण समिति के गठन के बाद विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन गांवों का हुआ है चयन
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित गांव में जहानाबाद, जीतपुर खास, कामगारपुर, पर्वतपुर, गुलालवाली, प्रेमपुर, अमानुल्लापुर, मौज्जमपुर सादात, पूंडरी खुर्द, गिरदावा साहनपुर, रफीपुर मोहन, फतहउल्लापुर खुर्द, सादातपुर, विजयपुर, पुरनपुर नरोत्तम, तिसोतरा, मोचीपुरा, शेरपुर अभी, अलावलपुर नैनू, शाहजहांपुर, रानीकोटा, मुस्वीखानपुर, फजलपुर फतहउल्ला, आजमपुर मोहम्मद अली, कुतुबपुर, नंगला हरदास, हुकूमतपुर केसो, खलीलपुर, फतहउल्लापुर दुर्ग, बिशनपुर, मुस्तफापुर आसु, मनोहरवाला, सरवनपुर, राजारामपुर तुलसी, लाहकखुर्द, हकीमपुर काजी और सादुल्लापुर शामिल हैं।