फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   देश का संयुक्त द्वितीय टॉपर-तरूष राजावत

देश का संयुक्त द्वितीय टॉपर-तरूष राजावत

Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
देश का संयुक्त द्वितीय टॉपर-तरूष राजावत
‘पढ़ाई बोझ समझकर नहीं, शौक समझकर करें’
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)।
नाम-तरूष रजावत
प्राप्त अंक-498(500 में से)
प्रतिशत-99.6
लक्ष्य-आईआईटी इंजीनियर बनना।
सफलता का मंत्र-पढ़ाई को बोझ न समझें
प्राप्त अंकों का ब्योरा
विषय अंक
इंग्लिश 99
हिंदी 100
गणित 100
विज्ञान 99
सामाजिक विज्ञान 100
धामपुर। प्रियंका मॉडर्न स्कूल के छात्र तरूष रजावत ने सीबीएसई में कक्षा दस में संयुक्त रूप से देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया व जिला टॉप किया है। सोशल मीडिया से अब तक एकदम दूर रहने वाले तरूष रजावत ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पांच में से तीन विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तरूष के पिता राजीव रजावत व्यवसायी हैं व मां सुषमा गृहणी हैं। धामपुर के नगीना चौराहे के पास रहने वाले तरूष की बहन यशिका रजावत ने 2017 में सीबीएसई में कक्षा 12 में जिला टॉप किया था। तरूष भी बहन की तरह पढ़ाई में बहुत मेहनती है। उसने जिले में सर्वाधिक अंक लाने में पूरे समर्पण से पढ़ाई की। तरूष देश में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर है। तरूष की इस उपलब्धि से हर कोई गदगद है। बहन की प्रेरणा से पढ़ाई करने वाले तरूष ने देश में जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। तरूष का कहना है कि वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। इसके लिए वह पूरी जी जान लगा देगा। उसने बताया कि पढ़ाई उसका शौक है। वह केवल पास होने के लिए नहीं पढ़ता है। उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सोशल मीडिया से रहा दूर
तरूष अब तक सोशल मीडिया से दूर है। वह केवल शिक्षकों व दोस्तों से बात करने के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल करता है। तरूष का कहना है कि परिजन को बच्चों को सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से रोकना चाहिए।
विज्ञापन


पूरे साल पढ़ाई का एक सा शेड्यूल
तरूष स्कूल से अलग तीन से चार घंटे ही पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी के दिन वह सात से आठ घंटे पढ़ता था। लगातार एक सा शेड्यूल अपनाने के कारण परीक्षा के दौरान उसने पढ़ाई का बोझ महसूस नहीं किया। तरूष फुटबाल का शौकीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी में भी 100 अंक
तरूष ने पांच में से तीन विषयों हिंदी, गणित व सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी में भी 100 अंक प्राप्त करने वाला तरूष के इंग्लिश में 99 अंक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed