फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोरियों से कुपोषण के खात्मे के लिए चलेगा अभियान 16-30-37

किशोरियों से कुपोषण के खात्मे के लिए चलेगा अभियान 16-30-37

Thu, 07 Mar 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
किशोरियों से कुपोषण के खात्मे के लिए चलेगा अभियान 16-30-37
किशोरियों से कुपोषण के खात्मे के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों से एनीमिया को खत्म करने के लिए पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। किशोरी और बालिकाओं में एनीमिया की जांच के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से एएनएम उपकेंद्रों पर पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। हर किशोरी/बालिका को किशोरी हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। एनीमिया ग्रसित किशोरियों का उपचार किया जाएगा। शासन ने आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाने के आदेश दिए हैं।
बालिकाओं में एनीमिया (खून की कमी) की समस्या को खत्म करने के लिए शासन काफी पहले से अभियान चला रहा है। एनीमिया के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के लिए पोषण पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत सभी केंद्रों पर आठ मार्च को सभी एएनएम उपकेंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 11 से 14 साल तक की किशोरियों को लेकर जाएंगी। वहां बालिकाओं की ऊंचाई, वजन और खून की जांच की जाएगी। इस जांच का कार्ड भी जारी किया जाएगा। कार्ड पर बालिका के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी अंकित होंगी। पूरा दिन यह अभियान चलेगा। जो किशोरी स्कूल गई होंगी, छुट्टी के बाद वे जांच करा सकती हैं। जो किशोरी एनीमिया ग्रसित मिलेंगी, उनका उपचार किया जाएगा और खानपान के जरिये भी एनीमिया को मात देने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


आयरन के साथ विटामिन सी महत्वपूर्ण
बालिकाओं और महिलाओं से एनीमिया खत्म करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों से आयरन की गोली बांटी जाती हैं, इसका सेवन महिलाएं, किशोरी दूध या चाय के साथ करती हैं। इससे आयरन की गोली का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इस गोली को विटामिन सी युक्त आहार जैसे नींबू, संतरा, आंवला आदि के साथ लेना चाहिए। एनीमिया को खत्म करने का सबसे कारगर तरीका आयरन युक्त भोजन लेना है। मेथी, पालक, बथुआ, सरसों, गुड़ आदि में आयरन अधिक होता है। इसके अलावा अंकुरित दालों को हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ खाने से भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
आठ मार्च को एएनएम उपस्वास्थ्य केंद्रों पर बालिकाओं के खून की जांच की जाएगी। नौ मार्च को ग्राम पंचायतों में बैठक होंगी। दस को जागरूकता साइकिल रैली, 11 को स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी, 12 को स्वयं सहायता समूहों की बैठक, 13 को वीरांगना दल की प्रभात फेरी, 14 को पोषण युक्त खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी, 15 को ममता दिवस का आयोजन होगा। 16 को पोषण हाट का आयोजन, 17 मार्च को पोषण दौड़, 18 को व्यंजन रेसिपी प्रतियोगिता, 19 को वीरांगना दल की बैठक, 20 को अन्नप्रासन दिवस, 21 को पोषण रैली और 22 को ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन होगा। ये कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार किसानों को पोषण पखवाड़े की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये हैं एनीमिया के लक्षण
- कमजोरी आना, बार-बार चक्कर आना।
- शरीर में ऊर्जा की कमी होना।
- लगातार सिरदर्द होना।
- भोजन निगलने में कठिनाई होना।
- भूख की कमी होना।
- शरीर का रंग पीला होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed