फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज डिपो पर टिनशेड डलवाने की मांग

रोडवेज डिपो पर टिनशेड डलवाने की मांग

Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर टिनशेड डलवाने की मांग
नजीबाबाद। दैनिक यात्रियों प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, मो. इश्हाक, सतीश कुमार ने एआरएम मुरादाबाद को पत्र भेजकर नवनिर्मित रोडवेज डिपो के बाहर बरामदे में आने वाली धूप से बचाव के लिए टिनशेड डलवाने की मांग की है। बताया कि पांच करोड़ रुपये की लागत से नजीबाबाद डिपो निर्मित कराया गया है। डिपो में कार्यालय, वर्कशाप, बस खड़े होने के लिए परिसर तैयार कराया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित डिपो भवन में कार्यालय, यात्रियों के बैठने का बरामदा आदि शामिल हैं। दिशा सही न चुने जाने से डिपो भवन गर्मियों में यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनने जा रहा है। बताया नवनिर्मित डिपो का कार्यालय भवन आदि उत्तर-पूर्व दिशा में निर्मित कराया गया है। कार्यालय भवन के बाहर यात्रियों के बैठने की जहां व्यवस्था की गई है उसका बरामदा लगभग 16-18 फीट ऊंचा है। दोपहर होते ही सूरज के दक्षिण-पश्चिम दिशा में आते ही बरामदे में धूप आने लगती है। हालांकि अभी मौसम में कुछ ठंडक है। चंद दिनों में बरामदे में आने वाली धूप यात्रियों के लिए भारी परेशानी का सबब बनने लगेगी। उधर, एआरएम जुनेद शम्सी ने कहा कि एआरएम मुरादाबाद से संपर्क कर बरामदे के बाहर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से यात्रियों को गर्मियों में धूप से बचाने के प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed