फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रसियों का धरना, नारेबाजी

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रसियों का धरना, नारेबाजी

Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रसियों का धरना, नारेबाजी
अमरोहा। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क परिसर में धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बढ़ते अपराध और महिला उत्पीडन पर अकुंश नहीं लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह और शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां धरने पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा ऐसा रामराज्य लेकर आई की जेल बंद लोग भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस बेगुनाहों को एनकाउंटर कर रही है। जबकि गुंडे और बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़े रहे हैं। शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने कहा कि प्रदेश विकास नहीं हो रहा, जबकि विकास नाम का ढोल जरूर बताया जा रहा है। अपराध बढ़ रहा। इस सरकार में अधिकारों का खुलेआम हनन हो रहा है। चारों और अराजकता का माहौल है। कांग्रेसियों ने चेतवानी दी कि यदि जल्द ही सरकार ने जल्द की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया तो सडक़ों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डा. सिराजउद्दीन हाशमी, सुभाष पोसवाल, मैराजुल हसन, हाजी खुर्शीद अनवर, अली इमाम रिजवी, सरदार राजेंद्र सिंह छावड़ा, यासिर अंसारी ,निराले मियां अंसारी, ओमकार सिंह, अनिल चौधरी, इरफान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed