{"_id":"59593e684f1c1bec5e8b49a8","slug":"31499020904-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में शराब तस्कर की मौत, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में शराब तस्कर की मौत, साथी फरार
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में शराब तस्कर की मौत
बिजनौर। एक शराब तस्कर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल अवस्था में फरार हो गया। उनकी गाड़ी से बड़ी तादात में शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया निवासी रोहित (30) व उसका साथ कोतवाली शहर के गांव रावणपुर निवासी लोकेंद्र के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करता है। रविवार सुबह रोहित व लोकेंद्र कार से चांदपुर से बिजनौर आ रहे थे। बिजनौर में रोडवेज वर्कशाप के निकट उसकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद लोकेंद्र रोहित को घायल अवस्था में कार में छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से रोहित का जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल के मुताबिक रोहित की कार से भारी मात्रा में गैर राज्यों की शराब बरामद की गई है। रोहित व उसका दोस्त गैर राज्यों की शराब लाकर जिले में सप्लाई करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।