{"_id":"59569d394f1c1b414d8b4cd8","slug":"31498848569-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने प्रदेशीय आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया।।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में समिति ने कहा कि मजबूत आरक्षण कानून बनाकर संविधान की 8वीं अनुसूची में रखकर न्यायिक हस्तक्षेप से मुक्त करने, लोकसभा में आरक्षण का 117वां संविधान संशोधन बिल तुरंत पास कराने, समस्त एकल पदों को जोड़कर उनमें भी एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण देने, विश्वविद्यालयों में कुलपतियों व हजारों प्रोफेसरों के पदों पर पिछड़े वर्गो का 50 प्रतिशत आरक्षण देने, देश में समान शिक्षा कानून लागू करने, सेना के तीनों अंगों में आरक्षण लागू करने, ग्रुप डी की भर्ती पर तुरंत रोक हटाने, सच्चर कमेटी, रंगनाथ मिश्र कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, प्रोन्नतियों में आरक्षण देने, आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन के हक देने, नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या बंद करने, आदिवासी परिवारों में एक व्यक्ति को नौकरी देने, एससी, एसटी, ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त आवासीय छात्रावास की सुविधा देने, तहसील स्तर पर भीम बाजारों का निर्माण कराकर बेरोजगार युवकों को सस्ती दरों पर दुकान देने आदि की मांग की है। धरने-प्रदर्शन के दौरान समिति जिलाध्यक्ष बाबूराम सिंह, महासचिव तेजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सरदार कूड़े सिंह, गणेशी सिंह, जगराम सिंह बौद्ध, भपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सूरजभान राही मौजूद रहे।