फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   31 more corona patients found in the district

जिले में 31 और मिले कोरोना मरीज

Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
31 more corona patients found in the district
जिले में 31 और मिले कोरोना मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रविवार को कोरोना के 31 मरीज मिले हैं। इनमें से छह मरीज दूूसरे जिलों में रह रहे हैं। शनिवार के मुकाबले केस चार गुना तक बढ़ गए। छह साल के बच्चे को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के 87 सक्रिय केस हो गए हैं।
रविवार को मोहम्मदपुर देवमल में चार, बिजनौर शहर में छह, नूरपुर में एक, जलीलपुर के छह, स्योहारा के तीन, अफजलगढ़ में चार, कोतवाली ब्लॉक में पांच और अल्हैपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है। अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में छह साल के बच्चे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिले मरीजों में से छह मरीज दूसरे जिलों में रह रहे हैं, जो बिजनौर के रहने वाले हैं। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। संक्रमित मिले मरीजों में केवल खांसी, जुकाम के लक्षण हैं। किसी को कोई गंभीर समस्या नहीं है। सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। सभी के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। संक्रमित मिले सभी लोग कम आयु के हैं और केवल दो की आयु ही 45 साल से अधिक है। एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार 31 में से छह मरीज बाहर के जिलों में रह रहे हैं। उनके नाम पोर्टल से दूसरे जिलों को ट्रांसफर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना से ऐसे करें बचाव
- मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
- जुकाम, बुखार, खांसी होने पर घर में भी मास्क लगाएं।
- भीड़ में जाने से हर हाल में बचें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- बच्चों व बुजुर्गों के प्रति विशेष सतर्कता बरतें।
- कोई परेशानी होने पर कोरोना की जांच कराएं।
कभी भी स्वरूप बदल सकता है वायरस: डॉ.नीरज चौधरी
फिजिशियन डॉ.नीरज चौधरी के अनुसार दूसरी लहर में कोरोना ने एकदम से स्वरूप बदला था और सीधा फेफड़ों पर अटैक किया था। यह स्थिति अब भी आ सकती है। सभी कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें और टीकाकरण कराएं। कोई भी वेरिएंट हो, कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न बरतें लापरवाही : डॉ.पंकज त्यागी
फिजिशियन डॉ.पंकज त्यागी के अनुसार जनता किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और कोरोना होने पर तनाव भी न लें। कोरोना के खिलाफ मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अब टीकाकरण का हथियार भी है। सभी लोग टीकाकरण जरूर करा लें। इसके अलावा बीमार पड़े और कोरोना के लक्षण दिखे तो जांच कराकर उपचार कराएं।

टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं, करें गाइडलाइन का पालन : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई है, वह अनिवार्य रूप से वैक्सीन की डोज लें। इसके अलावा कोरोना से बचाव को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इनका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अगर किसी को भीड़ में जाना पड़ भी रहा है तो मास्क लगाकर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed