फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2700 saplings planted after havan in village Tisotra

गांव तिसोतरा में हवन के बाद रोपे 2700 पौधे

Tue, 05 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
2700 saplings planted after havan in village Tisotra
नजीबाबाद के गांव तिसोतरा में पौधारोपण से पूर्व हवन में आहुति देते प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिन - फोटो : NAZIBABAD
गांव तिसोतरा में हवन के बाद रोपे 2700 पौधे
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। पौधरोपण जन आंदोलन के अंतर्गत वन प्रभाग और प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में जगह-जगह पौधे रोपित किए गए। मुख्य कार्यक्रम तिसोतरा में आयोजित किया गया। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, तहसीलदार प्रीति सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, ग्राम प्रधान अविनाश कुमार के नेतृत्व में वन महोत्सव संगोष्ठी और पौधारोपण आयोजित किया गया।
इस दौरान हवन में आहुति के साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन का अधिकारियों और ग्रामीणों ने संकल्प लिया। एसडीएम ने वातावरण की शुद्धता के लिए पौधों के संरक्षण और पौधरोपण को समय की आवश्यकता बताया। क्षेत्र में ग्राम पंचायत की भूमि पर लगभग 2700 पौधे रोपित किए गए। वन विभाग की ओर से एसडीओ राजीव कुमार, रेंजर आरएम यादव के नेतृत्व में मोहल्ला रम्पुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण और संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. सोनेलाल फाउंडेशन की ओर से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी एड. के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जीएसटी के एसी सुरेंद्र कुमार, डीसी रक्षपाल, शैलेंद्र चौधरी, सूर्य प्रताप, हिमांशु राजपूत, टैक्स बार के संजीव माहेश्वरी, शुभम ठाकुर, रणवीर चौधरी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

समग्र विद्यालय राजगढ़ में वन क्षेत्राधिकारी, ग्राम प्रधान भवानी सिंह, गजेंद्र सिंह, इरशाद हुसैन के नेतृत्व में वन महोत्सव के अंतर्गत संगोष्ठी और पौधरोपण किया गया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर जीवन बीमा के ज्ञानदेव वर्मा, रोहित, अमित बिष्ट, राजीव चौहान ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed