फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   27 lakh target, 18 lakh has got corona vaccine

27 लाख लक्ष्य, 18 लाख को लग चुकी कोरोना वैक्सीन

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
27 lakh target, 18 lakh has got corona vaccine
27 लाख लक्ष्य, 18 लाख को लग चुकी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार देखें तो काफी तेजी से टीकाकरण हो रहा है। 18 प्लस की उम्र के लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य करीब 27 लाख रखा गया था, अब तक करीब 18 लाख लोगों को टीका लग चुका है। हालांकि अब टीकाकरण केंद्रों पर घटती भीड़ ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग आशाओं, आंगनबाड़ियों के माध्यम से टीका लगवाने से छूटे लोगों की तलाश करा रहा है, ताकि उन्हें भी टीका लगा दिया जाए।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने टीकाकरण में पूरी ताकत झोंक रखी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा समय समय पर अभियान चलाकर भी टीकाकरण होता है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 27 लाख सात हजार 295 लोगों का टीकाकरण होना है। दूसरी लहर के बाद संक्रमण रोकने के लिए जिलेवासियों ने टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। अब जिले में करीब महीना भर से कोई संक्रमित नहीं मिला है और देश, प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर लगभग शांत हो चुकी है। हालांकि इससे लोगों की बढ़ती लापरवाही भी सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बने दोनों टीकाकरण केंद्रों पर 12 बजे ही काफी कम लोग दिखे। वहीं विभाग लगातार कह रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर थमी है, लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। अभी जिले में 18 लाख 15 हजार 837 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। इसमें से दूसरी डोज केवल तीन लाख 60 हजार 750 लोगों को ही लगी है। अभी करीब नौ लाख लोगों ने अब भी टीकाकरण नहीं कराया है जो खतरे का संकेत हो सकता है। एसीएमओ डा.अशोक कुमार के अनुसार टीकाकरण के लिए लोग आ रहे हैं। जिलेवासी अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं। इसका कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed