फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   25-25 thousand billion dollars bounty on the deadly killers of the speaker

प्रवक्ता के दो हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम

Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
25-25 thousand billion dollars bounty on the deadly killers of the speaker
प्रवक्ता के दो हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

बिजनौर। प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड में प्रवक्ता के पति समेत चार आरोपी अभी हत्थे नहीं चढ़े हैं।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने गोलू उर्फ पवन कुमार निवासी गांव भिकनपुर मुरादाबाद और कमल शर्मा निवासी गांव भटावली मुरादाबाद की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बता दें कि 29 अक्तूबर को आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. प्रिया पत्नी कमल शर्मा की बिजनौर की साकेत कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रवक्ता को उस वक्त गोली मारी गई। जब वह पैदल ही अपने पिता के घर से कॉलेज जा रही थी। उसके पति कमल शर्मा ने प्रवक्ता की हत्या के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। पिछले ढाई महीने से हत्यारोपी प्रवक्ता को मारने की फिराक में लगे हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर राजू निवासी ग्राम खदाना थाना मझौला जनपद मुरादाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसका साथी गोलू मौके से फरार होने में कामयाब रहा। ये दोनों दो नवंबर को प्रवक्ता के जीजा की हत्या करने के लिए चांदपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed