{"_id":"61ca0df0d79f19088358d844","slug":"23-toppers-of-up-board-2020-honored-bijnor-news-mrt5709909171","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2020 के 23 टॉपर हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 2020 के 23 टॉपर हुए सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया गया सम्मानित।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2020 के 23 टॉपर हुए सम्मानित
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। सभी को सदर विधायक सूची चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से टैबलेट और 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। सम्मान पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल के दस और इंटरमीडिएट के 13 सहित कुल 23 विद्यार्थियों का सम्मान हुआ है। कार्यक्रम में सभी 23 विद्यार्थी मौजूद रहे। सदर विधायक सूची चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्येक विद्यार्थी को टैबलेट और 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। सूची चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी आगे भी टॉप रहने का प्रयास करें और अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण बनें। विधायक ने छात्रों से नाम, पते के साथ भविष्य की योजना के बारे में पूछा। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने कहा कि टॉपर छात्र पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद में भी अव्वल रहने की कोशिश करें। नियमित योग तथा व्यायाम करें।
सीडीओ केपी सिंह ने सभी टापर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डीआईओएस राजेश कुमार, जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार यादव, कॉलेजों के प्रधानाचार्य ओम नारायण, निर्मला शर्मा, आफताब अहमद, राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोले छात्र, कार्यक्रम से बढ़ा उत्साह
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स टैबलेट व 21 हजार रुपये का चेक मिलने से खुश थे। शैली चौहान, आकांक्षा, संयम भारद्वाज का कहना था कि टैबलेट से उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी। पैसे को वह किताब कापी खरीदने पर खर्च करेंगे। ऐसे कार्यक्रमों से उत्साह बढ़ता है। वहीं, कार्यक्रम में कुछ लोग इस बात की चर्चा करते नजर आए कि क्या वर्ष 2021 के टॉपर्स को भी टैबलेट मिलेंगे। गौर तलब है कि कोरोना प्रकोप के कारण वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी। शासन ने तय फार्मूला पर अंक आवंटित करके परिणाम घोषित किया था।