फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गठबंधन करेगा भाजपा के झूठ का सही इलाज:नानकचंद शर्मा

गठबंधन करेगा भाजपा के झूठ का सही इलाज:नानकचंद शर्मा

Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन करेगा भाजपा के झूठ का सही इलाज:नानकचंद शर्मा
गठबंधन से होगा भाजपा का घमंड चकनाचूर: नानकचंद
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद के पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद शर्मा ने कहा कि महागठबंधन भाजपा के घमंड का सही इलाज करेगा। जनता झूठ बोलने वालों को सत्ता से बेदखल कर देगी। महागठबंधन देश में सरकार बनाएगी और जमीनी स्तर पर जनता का विकास करेगी। उन्होंने बुध सिंह को प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष व गांव कंभौर के पूर्व प्रधान राजपाल सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। दोनों का स्वागत किया गया।

पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में नानकचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश व देश का किसान फसलों के सही मूल्य के लिए आंदोलन कर रहा है। जिले में भी किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों के गन्ना भुगतान के लिए रालोद बड़ा आंदोलन करेगी। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने विकास के लिए न्याय पंचायत की व्यवस्था की थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। आज पंचायतों पर अधिकारियों का नियंत्रण हैं। ग्राम पंचायतों व प्रधानों को केवल नाम मात्र के अधिकार प्राप्त हैं। कहा कि रालोद पंचायती राज व्यवस्था को फिर से सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाएगी। उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि आज सूबे का किसान परेशान है। रालोद किसानों की मांग लगातार उठा रहा है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल व ब्रजवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, मुनिदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed