फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा बसपा की हकीकत जानती है जनता : सिसौदिया

सपा बसपा की हकीकत जानती है जनता : सिसौदिया

Sun, 13 Jan 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सपा बसपा की हकीकत जानती है जनता : सिसौदिया
सपा-बसपा की हकीकत जानती है जनता : सिसौदिया
विज्ञापन

नगीना। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि सपा और बसपा के चुनावी गठबंधन की हकीकत को जनता अच्छी तरह जानती है। सत्ता हासिल करने के लिए एक-दूसरे की धुरविरोधी रही सपा बसपा का मकसद मोदी को रोकना का है, लेकिन जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित नगीना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के लिए जी जान से जुटना है। उन्होंने नगीना विधानसभा संयोजक अजीत अग्रवाल से पूरी विधानसभा से 394 बूथ प्रभारी व मतदान केंद्र प्रमुख शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाउपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, दयानंद शर्मा, शिवपाल सिंह, संजय चौहान, हरिराज सिंह, वीरपाल सिंह, गर्वित चौधरी, धर्मपाल सिंह, सुभाष शर्मा, गौरव पाराशर, सुदर्शन सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed