फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पश्चिमी उतर प्रदेश के गठन को बताया समय की जरूरत

पश्चिमी उतर प्रदेश के गठन को बताया समय की जरूरत

Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी उतर प्रदेश के गठन को बताया समय की जरूरत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने की मांग तेज
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जन जागरण अभियान की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गठन को समय की जरूरत बताया गया। किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छोटे प्रदेश विकास और सुशासन की दृष्टि से राष्ट्र के विकास में सहायक होते हैं। छोटे प्रदेश में योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचता है। जनता से धर्म-जाति के भेद से उठकर इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. निपेंद्र काकरान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गठन के लिए जन जागरण अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा ने कहा कि दुनिया के कुछ देश ही आबादी में उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। प्रदेश के विभाजन से ही यहां का तेजी से विकास होगा। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़ ने कहा कि प्रदेश का बंटवारा होने से सभी वर्गों का विकास तेजी से होगा। कर्नल सुधीर कुमार, सत्यपाल यादव ने अलग राज्य की जरूरत पर बल दिया। अध्यक्षता वीरपाल सिंह ने की। बैठक में राजेंद्र सिंह, डॉ. बीरबल सिंह, हेमेंद्र सिंह, दमन सिंह, पुरु प्रताप, महेंद्र सिंह, रमेश देशवाल, पद्म सिंह, डॉ. ओपी सिंह देशमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed