{"_id":"5a4295aa4f1c1b10788b5133","slug":"21514313130-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मासिक पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मासिक पंचायत
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की मासिक पंचायत
नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। रविवार को गन्ना समिति के परिसर में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा भाकियू के नेतृत्व में हरिद्वार से निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य किसान की समस्याओं को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखना है। उन्होंने यात्रा के लिए अधिक से अधिक किसानों के चलने का आह्वान किया। बैठक में भाकियू के जिला सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने आदेश दिया है कि 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वालों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाए। भाकियू इस आदेश का विरोध करेगी। बैठक में गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराए जाने, मिलों को समय से चलाए जाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू किए जाने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किए जाने, गन्ने का भुगतान डिजीटल कराए जाने, 14 दिन के बाद गन्ने के भुगतान पर ब्याज दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान अनिल सिंह, उत्तम सिंह, रमेशचंद्र, राजवीर सिंह, शीशपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, बलकरन सिंह आदि मौजूद रहे।