फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजा ड्राफ्ट

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजा ड्राफ्ट

Wed, 06 Mar 2019 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजा ड्राफ्ट
नजीबाबाद। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह की शक्ति और बचत की ताकत का नमूना पेश किया। पुलवामा के शहीदों के परिजनों के नाम महिलाओं ने 11-11 रुपये एकत्र कर एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुयपे का ड्राफ्ट प्रधानमंत्री राहत कोष भेजा।
विज्ञापन

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वत: रोजगार उपायुक्त ज्ञान सिंह तथा बीडीओ एके मौर्य के निर्देशन में बैठक की। समूह की महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया साथ ही आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। आजीविका महिला संकुल संघ की अध्यक्ष सुमन, लक्ष्मी, सुनीता के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रत्येक सदस्य से 11-11 रुपये एकत्र करने का निर्णय लिया। महिलाओं ने सुरभि ग्राम संगठन जोगीम्पुरी के खाते में 11-11 रुपये एकत्र करने शुरू किए। महिलाओं ने समूह की शक्ति और बचत की ताकत का नमूना पेश कर रुपये एकत्र किए। जागृति आजीविका महिला संकुल संघ जसवंतपुर ने 34 हजार 727, दीप आजीविका महिला संकुल संघ धनौरा ने 32 हजार 262, अर्पण आजीविका संकुल संघ धनौरा ने 34 हजार 122 रुपये एकत्र किए। सुमन, बबीता, लक्ष्मी, सीमा, रेणु, सुनीता, रिहाना, मिथलेश ने एडीओ रूपचंद मौर्य, प्रवीण मिश्रा, विजय सिंह की उपस्थिति में एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये का ड्राफ्ट पुलवामा के शहीदों के परिजनों के नाम प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजा। इस अवसर पर संजय कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार, जमीर अब्बास सहित अनेक समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed