{"_id":"5c0c0ff0bdec2241742bdcac","slug":"201544294384-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध लगवाने की मांग
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिजनौर। हिंदू जागरण मंच ने बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को देकर बताया कि फिल्म केदारनाथ धाम में साल 2013 में आई त्रासदी पर बनाई गई है। बाबा केदारनाथ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में अनेक आपत्तिजनक दृश्य व संवाद फिल्माए गए हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम तीर्थ में एक मुस्लिम युवक को नमाज पढ़ते हुए दिखाया गया है। इससे हिंदू समाज की आस्थाओं को ठेस पहुंची है। कई ऐसे संवादों का प्रयोग किया गया है जो हिंदू धर्म की आस्थाओं को छिन्न भिन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसी फिल्म को पास करना सेंसर बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाता है। फिल्म पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने, फिल्म के निर्माता निर्देशक पर दंडनीय कार्रवाई कराने की मांग की गई। इस दौरान प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, रिंकू डबास, इंद्रप्रीत सिंह, जयप्रकाश, विश्वजीत भंडारी, निकुंज अहलावत, अक्षत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।