फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एनसीसी छात्राओं ने की सीएचसी पर सफाई

एनसीसी छात्राओं ने की सीएचसी पर सफाई

Tue, 02 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी छात्राओं ने की सीएचसी पर सफाई
एनसीसी छात्राओं ने की सीएचसी पर सफाई
विज्ञापन

नगीना (ब्यूरो)। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत एमएम इंटर कॉलेज की एनसीसी छात्राओं ने सीएचसी नगीना में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सोमवार को एनसीसी ऑफिसर सोमदेव सिंह के नेतृत्व में एनसीसी की छात्राएं झाड़ू लेकर नगीना सीएचसी परिसर पहुंची और वहां पर उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए इधर उधर पड़े कूड़े को उठा कर कूड़ेदान में डाला। अभियान में कुमारी शहनाज, भावना, दीपा सिंह, सानिया, इंद्रा, मोनिका, सोनम, अंजली, आंचल, रश्मि, काजल आदि शामिल रहीं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नगीना (ब्यूरो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रवि चौधरी का मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग पर जोरदार स्वागत करते हुए रोड शो निकाला। सोमवर को रोड शो नगीना-धामपुर रोड़ स्थित रामलीला ग्राउंड से शुरू हुआ और एक बैंक्वेट हॉल में आकर संपन्न हुआ। सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के युवाओं कार्यकर्ताओं हर सूरत में सम्मान दिया जाएगा। कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एक अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर हर्षवर्द्धन, अनूप वाल्मीकि, प्रमोद चौहान, शिवशंकर सक्सेना, अमित गुप्ता, मोहक अग्रवाल, सचिन शर्मा, नागेंद्र चौधरी, सभासद संजीव दत्त शर्मा, गर्वित चौधरी, अरुण शर्मा, नीरज विश्नोई, शिवांग विश्नोई, सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाइक सवार घायल
नगीना (ब्यूरो)। ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव काजीवाला निवासी पंकज कुमार सोमवार की दोपहर नगीना से अपनी पत्नी की दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। गांव नंदपुर के पास पहुंचने पर अचानक वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डायल-100 को सूचना दी। पुलिस ने उसे नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed