{"_id":"5bad3059867a557ff666bf3c","slug":"201538076761-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्यादान संवाद सुनकर भावविभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्यादान संवाद सुनकर भावविभोर हुए दर्शक
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। सनातन धर्म रामलीला समिति खेड़का के तत्वाधान में चल रही रामलीला में मथुरा से आई नाट्य मंडली ने माता जानकी कन्यादान और श्रीराम बारात का मंचन किया। जानकी कन्यादान का रोचक प्रसंग के मंचन के दौरान कलाकारों ने कन्यादान महादान और बेटी पराया धन होती जैसे संवाद सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए। श्रीराम बारात शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पास के गांव सराय, खंडसाल से भी गुजरी।
बारात में महाराजा दशरथ, राम-लक्ष्मण की झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। गाजे बाजे से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। वहीं सीता की विदाई के दौरान दर्शकों की आंखें भर आईं। इस दौरान निरंकार यादव, ऋतुराज, बीना देवी, धीर सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।