फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने के निर्देश

योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने के निर्देश

Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने के निर्देश
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में बड़े पैमाने संपन्न होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि स्थानीय एवं तहसील स्तरीय कॉलेज के छात्र/छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। सभी प्रतिभागी निर्धारित ड्रेस में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय ने निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने विकास भवन के सभागार में योगा दिवस से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 21 जून को प्रात: छह बजे से योगा का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रवेश का समय पूर्वाह्न पांच बजे से छह बजे तक बजे रहेगा। सभी जिला स्तरीय अधिकारी, संबंधित प्राचार्य प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर आधा घंटे पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। सभी कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा टीम के साथ-साथ एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शिक्षा विभाग नामित अधिकारी अपने-अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ प्रतिभाग करने वाली संबंधित संस्थाओं को सूचना देने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर अपनी देखरेख में कार्यक्रम को सुचारु ढंग से संपन्न कराएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में अधिकतम 6000 लोगों के योगासन करने के लिए मैट की व्यवस्था की जाएगी तथा लोग अपने मैट व चादर भी ला सकते है। सभी प्रतिभागी योग के लिए अनुमन्य वेशभूषा में ही आयें।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाएं रहेंगी सुदृढ़
रिफ्रेशमेंट के तौर पर प्रतिभागियों को बिस्कुट व केला वितरण किया जाएगा। पेयजल के लिए सौ कैंपर की व्यवस्था जल निगम की ओर से की जाएगी । इसके साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा चार टैंकर व महिला और पुरुष शौचालय की व्यवस्था, जिला पंचायत राज विभाग द्वारा सफाईकर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। क्रीड़ा अधिकारी तथा क्रीड़ा भारती व नेहरू युवा केन्द्र योगासन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने में महती भूमिका निभायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed