{"_id":"5980c7624f1c1bb6618b4761","slug":"201501611874-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर आज से चलेगा प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर आज से चलेगा प्रशासन का डंडा
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बुधवार को नगर पालिका बिजनौर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। स्थायी-अस्थायी हर तरह का अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। अभियान चलने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएम जगतराज ने पूरे जिले की नगर पालिकाओं व पंचायतों से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्लान बनाया है। इसके अंतर्गत अतिक्रमण वाले स्थानों पर पालिका कर्मचारियों ने पहले ही लाल निशान लगा दिए हैं। मंगलवार को बिजनौर नगर पालिका में अभियान शुरू होना था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के छड़ी जाहर दीवान मेले में व्यस्त होने के कारण अभियान नहीं चल पाया। अब बुधवार को अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसकी शुरूआत शास्त्री चौक से की जाएगी। शास्त्री चौक से मुख्य डाकघर चौराहा और रोडवेज की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इसी तरह सड़क निर्धारित कर अभियान चलाया जाएगा। फड़, ठेले, अस्थायी दुकान हैं, रैंप या फिर पक्के निर्माण सभी को ध्वस्त किया जाएगा। नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार पुलिस बल पर्याप्त मिला तो स्थायी अतिक्रमण भी ध्वस्त कराया जाएगा। अगर फिर से किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक आज
किरतपुर। दो अगस्त को शाम चार बजे नगरपालिका परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व सामाजिक संस्थाओं की बैठक होगी। बैठक में पांच से नौ अगस्त तक चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बारे में वार्ता होगी। वार्ता में एसडीएम नजीबाबाद उद्भव त्रिपाठी व अन्य अधिकारीगण होंगे।