फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छठे दिन भी धरने पर जमें रहे शिक्षा मित्र

छठे दिन भी धरने पर जमें रहे शिक्षा मित्र

Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
छठे दिन भी धरने पर जमें रहे शिक्षा मित्र
बिजनौर।
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर छठे दिन भी धरना जारी रहा। बीएसए कार्यालय पर शिक्षा मित्रों का ताला लटका रहा। अभी तक कोई रास्ता नहीं निकलने पर महिला शिक्षा मित्र भावुक हो गई तथा उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे।
बीएसए कार्यालय पर चल रहे धरने धरने की अध्यक्षता जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांग जल्द पूरी करें। प्रदेश के शिक्षा मित्र पर रोजी रोटी का संकट आ गया हैं। उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय प्रभारी सुचित मलिक ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा मित्रों को जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थाई समाधान की मांग की। समायोजित शिक्षकों के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर एक महिला शिक्षा मित्र के भावुक होने पर महिला शिक्षा मित्रों की आंखों से आंसू छलक गए। इस मौके पर धर्मेंद्र तोमर, एहतेशाम अहमद, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, सुधीर चौहान, जयवीर सिंह, मगन बिहारी, प्रदीप चौधरी, आसमां, सुरभि आदि ने विचार रखे। संचालन एहतेशाम और मोहम्मद वाइज ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


अन्याय नहीं होने दिया जाएगा: अशोक राणा
धामपुर के भाजपा विधायक अशोक राणा ने धरनास्थल पर पहुंच कर शिक्षा मित्रों का साथ देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के शिक्षामित्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सदन में उनकी मांगों को पूर जोर के साथ रखेंगे। प्रदेश सरकार भी इस मसले पर गंभीर है। विधायक ने कहा कि इस बार उनके साथ अन्याय नहीं होगा। समय जरूर लग रहा है पर अब सरकार स्थाई समाधान ढूंढ रही है। उन्होंने शिक्षा मित्रों से संयम रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक को राखी बांध कर लगाई सम्मान की गुहार
बीएसए कार्यालय पर भाजपा विधायक अशोक राणा के पहुंचने पर कई शिक्षा मित्र भावुक भी हो गई। शिक्षा मित्र महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू चौधरी ने भाजपा विधायक को राखी बांध कर सम्मान दिलाने की गुहार लगाई। महिला शिक्षा मित्रों का कहना था कि रक्षा बंधन का त्यौहार नजदीक है। इस भाई बहिन के त्यौहार से पूर्व उनका खोया सम्मान उन्हें मिलना चाहिए। विधायक ने भी महिला शिक्षा मित्रों को सम्मान दिलाने का वायदा किया।

बीएसए कार्यालय का काम है ठप्प
शिक्षा मित्रों के आंदोलन के चलते बीएसए कार्यालय पर छठे दिन भी ताला लटका रहा। बीएसए कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय पर आते जरूर हैं पर कार्यालय के बाहर टी-स्टाल पर बैठ कर समय बिता कर घर वापस चले जाते हैं। ताला लगे होने से कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप है।


बीटीसी अभ्यर्थियों ने की नियुक्ति की मांग
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े सहायक अध्यापकों के पदों पर बीटीसी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति दिलाने की मांग की है। इसके लिए डीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों ने डीएम को दिए मांग पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 दिसंबर 2016 को प्रदेश में सहायक अध्यापकों के 12460 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया था। जिसके लिए जिला स्तर पर शिक्षकों की काउंसिलिंग भी कराई गई थी। भर्ती के लिए केवल नियुक्ति पत्र जारी होना शेष है। पर भर्ती पर 23 मार्च 2017 को रोक लगा दी गई थी। अब कोर्ट ने भी भर्ती से रोक हटा दी है। ऐसे में रिक्त पदों पर शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इस मौके पर धीरज कुमार, अनमोल खन्ना, सुरेंद्र राम, धीरज कुमार, अंकित कुमार, प्रियंका, सारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed