फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम भोले बम के जयकारे लगाकर निकले कांवड़िये

केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम भोले बम के जयकारे लगाकर निकले कांवड़िये

Sat, 15 Jul 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम भोले बम के जयकारे लगाकर निकले कांवड़िये
बैंडबाजों व डीजे की आकर्षक धुनों पर नाचते गाते और जयकारे लगाते दिखे
विज्ञापन

कांवड़ लेकर मंजिलों की ओर तो कुछ जत्थे हरिद्वार से कांवड़ लेने को निकले

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नेशनल हाईवे केसरिया रंग में रंगने लगा है। बम भोले बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये निकल रहे हैं तो कुछ बैंडबाजों व डीजे की आकर्षक धुनों पर नाचते गाते। अपनी मंजिलों की ओर तेजी से कदम बढ़ाए तो कुछ साइकिल पर सवार होकर हरिद्वार से जल व कांवड़ लेने रुख्सत हुए। इन दिनों नजारा देखने लायक है। माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। जगह-जगह लगे शिविरों में सिर्फ केसरिया रंग ही दिख रहा नजर आ रहा है।
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में कांवड़ चढ़ाने व जलाभिषेक करने की तैयारियां कांवड़ियों द्वारा शुरू कर दी गई हैं। दूर दराज के कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल व कांवड़ लेकर अपने-अपने ठिकानों की ओर बढ़ने लगे हैं। वाहनों पर डीजे बजाकर कांवड़िये पीछे-पीछे डांस करते चल रहे थे। भोले की भक्ति से ओतप्रोत भजनों से हाईवे गूंज रहा था। कोई जत्था कांवड़ लेने जा रहा था तो कोई वापस आ रहा था।
विज्ञापन

यही सिलसिला पूरे दिन हाइवे पर दिखाई दिया। इधर स्टेट हाईवे जोया-अमरोहा-बिजनौर से साइकिल सवार कांवड़ियों का जत्था बम भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार से कांवड़ लाने को रवाना हुआ। कांवड़ियों की सुरक्षा में हाईवे व स्टेट हाईवे पर तीन-तीन सौ मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। कांवड़ियों ने जगह-जगह लगे शिविरों में आराम किया। थोड़ी देर बाद ही अपने अगले पड़ाव के लिए निकल पड़े। हर कोई केसरिया लिबास में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed