फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2015 at centers, wheat being sold for Rs 1900 in the market

केंद्रों पर 2015, बाजार में 1900 रुपये बिक रहा गेहूं

Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
2015 at centers, wheat being sold for Rs 1900 in the market
केंद्रों पर 2015, बाजार में 1900 रुपये बिक रहा गेहूं
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में दिनों दिन गेहूं की कटाई तेजी पकड़ने लगी है। गेहूं कटाई के साथ थ्रेसिंग का भी कार्य आरंभ हो गया है। इसी सप्ताह अंत तक जनपद में तेजी से कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चलने लगेगा। अभी तक जनपद में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर 11 किसानों से 70.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। किसानों के गेहूं की आवक आने से पहले ही बाजार में गेहूं के मूल्य में गिरावट होने लगी है। अभी एक माह पहले बाजार में करीब 2100 रुपये क्विंटल गेहूं की ब्रिकी हो रही थी। अब 1800-1900 रुपये तक बाजार में खरीदा जा रहा है, जबकि सरकारी दाम 2015 रुपये प्रति क्विंटल हैं।

शासन की ओर से जनपद में गेहूं खरीद के लिए 45 क्रय केंद्रों लगाएं गए हैं। इन गेहूं क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई। गेहूं बिक्री के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं। खाद्य विभाग के अनुसार उनकी वेबसाइड पर करीब 800 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार ने इस बार गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। शासन के निर्देश पर प्रशासन व विभाग ने सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था कर रखी है। गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के बाद बैंकों के माध्यम से किसानों के खातों में भुगतान किया जाएगा। गेहूं कटाई जनपद में एक-दो दिन से आरंभ होने के कारण अभी क्रय केंद्रों पर गेहूं कम मात्रा में जा रहा है। जनपद के नगीना, नजीबाबाद, धामपुर, अफजलगढ़ और मुर्तजापुर गेहूं क्रय केेंद्र पर 11 किसानों से 70.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed