{"_id":"59613ce64f1c1b98148b4700","slug":"201499544806-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर चेहके मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर चेहके मेधावियों के चेहरे
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला से सम्मानित हुए सुपर स्टार
अमर उजाला एवं स्कालर डेन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया सुपर स्टूडेंट्स सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
अमर उजाला एवं स्कालर डेन के संयुक्त सहयोग से शनिवार को जोया रोड स्थित सुमंगलम रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हाल में सुपर स्टूडेंट्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में पुरस्कार स्वरूप मेडल और प्रमाण पत्र पाकर मेेधावियों के चेहरे चहक उठे। सम्मान पाकर होनहार बोले! शुक्रिया अमर उजाला। सुबह 11 बजे से आयोजित सम्मान समारोह में मेधावियों का उत्साह इस कदर नजर आया कि मेधावी अपने अभिभावकों के साथ दो घंटे पहले से ही समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए। कार्यक्रम शुरू होने तक कार्यक्रम हाल मेधावियों से खचाखच भर गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर आये अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी को स्कालर डेन के निदेेशक विवेक ठाकुर ने बुके देकर सम्मान दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमर उजाला के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे होनहार उन्नति के कदम आगे बढ़ा सकेंगे। स्कालर डेन के निदेशक विवेक ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को दो करोड़ की स्कालरशिप प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। समारोह में कक्षा 8, 9, 10 व 11 वीं (विज्ञान) के 80 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैकड़ों मेधावियों को सम्मानित किया गया। दोपहर करीब चार बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आरपी राठौर, वंदना शर्मा, मुक्ति धाल, अर्पित भटनागर, शमीर झा का सहयोग रहा।
आईआईटी स्टूडेंट्स ने पढ़ाया पाठ
अमरोहा। मेधावी सम्मान समारोह में स्कालर डेन से आईआईटी क्वालिफाई कर चुके स्टूडेंट्स एश्वर्या अग्रवाल, ईशान मित्तल, जैद बिन जुनैद, गौरव सैनी, मोहम्मद अरबाब, सक्षम राजपूत, सत्यम शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को आईआईटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंजीनियरिंग की परिभाषा समझाई।