{"_id":"595549d54f1c1bd2578b4865","slug":"201498761685-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही फसल पर दो बैंकों से ऋण नहीं होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही फसल पर दो बैंकों से ऋण नहीं होगा माफ
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही फसल पर दो बैंकों से ऋण नहीं होगा माफ
बिजनौर।
एक ही फसल पर अलग-अलग बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा। ऐसे किसान को शासन ऋण माफी का पात्र नहीं मानेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की ऋण माफी को अंतिम रूप दे रही है। किसानों द्वारा लिया गया फसली ऋण ही माफ होगा। किसान प्रारूप में लिखते हैं कि किस फसल के लिए ऋण चाहिए। यानी वह गेहूं, गन्ना, सरसों, आलू, धान आदि किस फसल के लिए ऋण ले रहा है। बहुत से किसान एक ही फसल पर अलग-अलग बैंकों से ऋण ले लेते हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार, किसान को एक फसल के लिए एक समय में एक ही बैंक से ऋण लेना चाहिए, लेकिन कई किसान अलग-अलग बैंकों से एक ही फसल पर ऋण ले लेते हैं। ऐसे ऋण फ्रॉड की श्रेणी में आता है। प्रदेश सरकार किसानों की ऋण माफी की राशि सीधे उनके बचत खाते में भेजेगी। यह बचत खाता आधार नंबर से भी लिंक होना चाहिए। बैंकों द्वारा भेजी गई सूची में ऐसे किसान भी शामिल बताया जा रहा है, जिन्होंने एक ही फसल के लिए दो बैंकों से ऋण लिया है। आधार नंबर बचत खाते से लिंक होने से यह पकड़ में आ रहे हैं। इनका ऋण माफ नहीं होगा। इसके अलावा अरबन कोऑपरेटिव बैंक से ऋण लेने वाले किसानों का भी ऋण माफ नहीं होगा।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार, किसानों का एक ही फसल पर दो बैंकों से ऋण लेना गलत है। ऐसे किसानों का ऋण माफ नहीं होगा।