फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2.5 crores needed to deal with floods, 50 lakhs received

बाढ़ से निपटने को चाहिए ढाई करोड़, मिले 50 लाख

Mon, 21 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
2.5 crores needed to deal with floods, 50 lakhs received
धामपुर क्षेत्र में तिपरजोत परियोजना के तहत खो नदी के तट पर होता बाढ़ नियंत्रण कार्य - फोटो : DHAMPUR
बाढ़ से निपटने को चाहिए ढाई करोड़, मिले 50 लाख
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। सिंचाई विभाग के अधिकारी पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से बेहद चिंतित है। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा खो नदी पर कमजोर तटबंधों पर बाढ़ नियंत्रण कार्य कराने को 360 लाख की लागत की चार परियोजनाओं को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा था, इनमें से केवल तीन को मंजूरी दी। जिन परियोजनाओं को मंजूरी भी मिली है, उनके भी कार्य को पूरा कराने के लिए पर्याप्त धन का आवंटन नहीं हुआ है। यह तीनों परियोजनाएं करीब 248 लाख की है, केवल अभी तक 50 लाख रुपये ही आवंटित हुए हैं।
पहाड़ों पर दो दिन से हो रही बारिश से नदियों के किनारे बसे गांवों में लोग ही दहशत में नहीं है, विभाग के अधिकारी भी बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के गांव हादकपुर, तिपरजोत, मुकुरपुरी नाथाडोई, मंधौरा, कोपा आदि कई गांवों के करन सिंह, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, शिवकुमार का कहना है कि शासन और प्रशासन जनता की समस्याओं की समय से सुनवाई नहीं करता। जब बरसात शुरू हो जाती है, तो बाढ़ नियंत्रण कार्य की याद आने लगती है। हादकपुर में खो नदी पर काम होना था, पर अब तक नहीं हुआ। नंदगांव, तिपरजोत और मुकुरपुरी पर अब काम कराया जा रहा है, जबकि यह कार्य कभी का पूरा करा लिया जाना चाहिए था। इससे बाढ़ की आशंका का कतई डर न सताता।
विज्ञापन

90 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा: एक्सईएन
एआईडी के एक्सईएन रामबाबू का कहना है कि सरकार ने चार में से नंदगांव, तिपरजोत व मुकुरपुरी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। हादकपुर को स्वीकृति नहीं मिली। इनमें से मुकुरपुरी परियोजना 128 लाख, बाकी दोनों साठ-साठ लाख रुपये की है। बकौल एक्सईएन, अब तक लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, बाकी काम तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कई गांवों में एनाउंसमेंट करा लोगों को अलर्ट किया
धामपुर। शेरकोट पुलिस व प्रशासन ने खादर क्षेत्र में रामगंगा और खो नदी के किनारे बसे हादकपुर, तीपरजोत, पालकी एमन, कंदला, परमावाला, भगौता, कोपा, नाथाडोई, मंधौरा गांव में एनाउंसमेंट कराकर लोगों को अलर्ट किया है।

धामपुर क्षेत्र में  नंदगांव परियोजना के तहत खो नदी के तट पर होता बाढ़ नियंत्रण कार्य।

धामपुर क्षेत्र में नंदगांव परियोजना के तहत खो नदी के तट पर होता बाढ़ नियंत्रण कार्य।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed