फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जलालाबाद में दो दिवसीय दीनी जलसा आयोजित

जलालाबाद में दो दिवसीय दीनी जलसा आयोजित

Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में दो दिवसीय दीनी जलसा आयोजित
‘कुरान की हिदायतों पर करें अमल’
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। मदरसा अख्तरूल उलूम जलालाबाद में दो रोजा दीनी जलसे में उलमा ने इंसानियत को जिंदगी का मकसद बनाने, नमाज और कुरान को जिंदगी में ढालने की सलाह दी। जलालाबाद के मदरसा अख्तरूल उलूम में मुफ्ती अब्दुल रहमान की अध्यक्षता में दीनी जलसा आयोजित किया। जलसे को खिताब करते हुए मुख्य अतिथि मुरादाबाद से आए सय्यद अशहद रशीदी ने मुस्लिमों से बुराईयों से बचने, नमाज और कुरान को जिंदगी का मकसद बनाने, घर घर में कुरान की तालीम पर ध्यान देने तथा गुनाहों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने नबी की एक एक सुन्नत अदा करने की सलाह दी। मौलाना बिलाल के संचालन में आयोजित जलसे में उलमा ने महिलाओं और नौजवानों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। जलसे में कारी अलताफ, कारी इफ्तखार, मौलाना अकील, मुफ्ती अफाक, मौलाना असलम, मौलाना इमरान, मौलाना अमीर हसन, मो अली ने भी खिताब किया। इस मौके पर साकिब, जाहिद, सुहेल, आफाक, सादान उपस्थित रहे। मुल्क में अमन की दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed