फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला के उच्चीकरण की मुख्यमंत्री से मांग

राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला के उच्चीकरण की मुख्यमंत्री से मांग

Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला के उच्चीकरण की मुख्यमंत्री से मांग
स्कूल के उच्चीकरण कराने की मांग
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला के संबंध में उठाई मुख्यमंत्री से मांग
नजीबाबाद/बड़ियाद्य। राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने उच्चीकरण किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में ग्रामीणों का तर्क है कि उच्चीकरण न होने से क्षेत्र की अनेक बालिकाओं की शिक्षा बीच में ही रुक जाती है।

ग्राम पंचायत मो अमीखानपुर उर्फ जट्टीवाला में वर्ष 2012 में राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला की स्थापना हुई थी। जट्टीवाला स्कूल में आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। उच्चीकरण न होने से विद्यार्थियों को 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर कक्षा 11 और 12 की शिक्षा के लिए जाना पड़ता है। जट्टीवाला ग्राम प्रधान निर्मल सिंह, बिजौरी के प्रधान हरप्रीत सिंह संधू, भोगपुर के प्रधान बलराम सिंह, गुलाल वाली के सरदार बलिहार सिंह, महेंद्र सिंह, जोगेंदर सिंह, गुरुबख्श सिंह, जिला पंचायत सदस्य धारा सिंह, शिक्षक सरदार निर्मल सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बनाने के लिए बेटियों की शिक्षा के लिए राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला का उच्चीकरण कराने की मुख्यमंत्री से मांग की है। उधर, प्रधानाचार्य रविदत्त शर्मा ने भी जट्टीवाला स्कूल के उच्चीकरण की मांग को क्षेत्रीय बालिकाओं की शिक्षा की दृष्टि से न्याय संगत बताते हुए स्कूल का उच्चीकरण किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed