फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सौभाग्य योजना के लगे बोर्ड पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर कालिख पोता, लोगों में असंतोष

सौभाग्य योजना के लगे बोर्ड पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर कालिख पोता, लोगों में असंतोष

Thu, 21 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के लगे बोर्ड पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर कालिख पोता, लोगों में असंतोष
सौभाग्य योजना के बोर्ड फाड़ा
विज्ञापन

रेहड़। थाना क्षेत्र के गांव सादकपुर में शरारती लोगों ने गांव में सौभाग्य योजना के प्रचार प्रसार के लिए लगे बोर्ड पर लगे सीएम और पीएम के चित्र को फाड़ दिया। घटना का पता लगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने असंतोष जाहिर किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की ओर से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने मामले से जांच कर आरोपियों का पता लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एसओ आशी कुमार ने इस प्रकार की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है। बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि विद्युत निगम की ओर से गांव सादकपुर में केंद्र सरकार की ओर से चल रही सौभाग्य योजना के प्रचार प्रसार को योजना का बोर्ड लगा रखा है। बोर्ड पर प्रदेश के सीएम और देश के पीएम के फोटो भी लगे हैं। आरोप है कि मंगलवार देर रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने इस बोर्ड पर पीएम और सीएम के चित्र फाड़ दिए। सुबह इसका पता लगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया। बताया कि घटना के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने गांव में आकर मामले की जांच नहीं की। कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान पूरन सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने गांव के समझदार लोगों के माध्यम से मामले को निपटा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी असामाजिक तत्व की ओर से क्षेत्र का माहौल खराब करने के उद्देश्य से पीएम और सीएम के चित्र को मंगलवार रात फाड़ने का प्रयास किया था। जिसे निपटा लिया गया है। ग्रामीणों ने तय किया है कि वह स्वयं ही ऐसे लोगों का पता लगाने का प्रयास करेंगे। उधर, एसओ आशीष कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कहा कि पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच करेगी। पता लगने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed