{"_id":"5c3b8333bdec227354207b13","slug":"191547404083-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारों के प्रति जागरूक हो प्रजापति समाज
फोटो - 13एनजेडबी07आर
नजीबाबाद। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने समाज एक जुट होकर अपने अधिकारों के प्रति संघर्ष करने, समाज के लोगों की सहायता करने तथा बच्चों का शिक्षित करने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र बालियान को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश संयोजक डी. सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में गांव गजरौला पाईमार में बैठक हुई। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र बालियान ने कहा कि वे समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर समाज को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने जिला स्तर कार्यकारिणी का संगठन करने की पदाधिकारियों को सलाह दी। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह प्रजापति को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार प्रजापति, लक्ष्मण, नरेश प्रजापति, नौबहार सिंह, दिग्विजय सिंह, रामपाल सिंह, मुकेश दक्ष, धीरज एड., पवन प्रजापति, निकुल आर्य, घनश्याम सिंह, गौरव प्रजापति, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।