{"_id":"5c30f73abdec2256e821f25f","slug":"191546712890-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में जाकर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में जाकर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
गांव में जाकर चलाया स्वच्छता अभियान
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय व चतुर्थ इकाई का एक दिवसीय शिविर गांव पेदा में आयोजित हुआ।
प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने स्वयं सेवकों व सेविकाओं को रवाना किया। वे भारत माता की जय, कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी आदि नारे लगाते हुए गांव पेदा पहुंचे। स्वयंसेवकों ने गांव में श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया। इकाई प्रभारी डा.राजीव अग्रवाल ने स्वयंसेवकों व सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। डा.विशाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ जीवन ही स्वस्थ जीवन है। ग्राम प्रधान दिलावर ने कहा कि वे भी गांव वालों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे हैं। आयोजन में कृतिका, अक्षी, आयुषी, मुक्ता, भीम सिंह, शुएब, रोहित कुमार, हरिओम, अनस, गौरांगी, अनुष्का, यामिनी आदि का योगदान रहा।