फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 15 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नगीना। गांव काजीवाला के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को सीएससी नगीना लाया गया। जहां से दोनों की हालत चिंता जनक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।

थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव कोटकादर निवासी 30 वर्षीय शमशाद पुत्र तसलीम बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह नगीना-रायपुर रोड स्थित गांव काजीवाला के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे नगीना देहात के गांव शादीपुर निवासी 23 वर्षीय जाहिद पुत्र निसार व नगीना के मोहल्ला सरायमीर निवासी 28 वर्षीय शुऐब की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरी बाइक पर सवार जाहिद व सुऐब गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर दोनों घायलों को सीएचसी नगीना लाई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में मोर्चरी में रख दिया गया। घटना की सूचना मृतक के गांव में पहुंचते ही भारी संख्या में लोग सीएचसी में पहुंचने शुरू हो गए। शमशाद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर शमशाद ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed