फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्षेत्र में धारा 144 लागू, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

क्षेत्र में धारा 144 लागू, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

Sat, 24 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में धारा 144 लागू, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश
धामपुर। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने तहसील के सभी थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह 25 नवंबर के मद्देनजर पूरी तरह से अलर्ट रहे। शांति व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। क्षेत्र में धारा 144 लागू है। बताया कि 25 नवंबर शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे का अयोध्या में राम मंदिर के मामले में सभा का आयोजन है। इस सभा में शिवसैनिकों का अयोध्या कूच का आह्वान किया गया है। कार्यकर्ता ऐसे में बड़ी संख्या में कूच करेंगे। कहीं पर किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं होनी चाहिए। जो ऐसा करने का प्रयास करें, उस पर कार्रवाई करें। सीओ महावीर सिंह ने कहा कि उनके स्तर से भी पुलिस को अलर्ट कर दिया है। गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों से भी शांति व्यवस्था को बनाए रखने में अपेक्षित सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed