{"_id":"5b5cc7564f1c1b54208b5bac","slug":"191532806998-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबकर लाखों का सामान नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबकर लाखों का सामान नुकसान
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। टांडा गांव में बारिश के कारण एक मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि मकान गिरने का अंदेशा होने पर परिवार के सभी लोग बाहर निकल गए थे। वहीं मकान में दबकर लाखों रुपये का सामान खराब हो गया।
शुक्रवार की रात टांडा निवासी भूरे पुत्र नवाब अली अपने परिवार की साथ सोया हुआ था। रात एक बजे उसे मकान के गिरने का अंदेशा हुआ। उसने तुरंत ही परिवार के सभी लोगों को उठा दिया और बाहर निकलने के लिए कहा। परिवार के लोग बाहर निकले ही थे कि मकान गिर गया। भूरे के बेटे आसिम की शादी कुछ समय पहले हुई थी। जिसकी शादी में मिला दहेज का सामान टूट गया। वही बेटी महरीर की शादी 27 अगस्त को होने वाली थी। उसकी शादी के लिये खरीदा गया सामान भी पूरी तरह से टूट गया। भूरे ने बताया कि लगभग 10-12लाख का नुकसान हुआ है।इसके अलावा अंजार के मकान की दीवार भी गिर गई।